सोसल मीडिया पर देवेंद्र सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सारण जिला पत्रकार संघ ने लिया मामले को गंभीरता से

 एकमा (सारण)। रसूलपुर से प्रभात खबर के प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह पर धानाडीह गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार अपमान जनक टिप्पणी किये जाने के मामले को सारण जिला पत्रकार संघ ने गम्भीरता से लिया है। बुधवार को जिले के पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल रसूलपुर थाना परिसर पहुंचा तथा थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी की अनुपस्थिति में उक्त मामले के अनुसन्धानकर्ता मुन्ना कुमार से मिलकर बातचीत की।


उन्होंने प्रभावित पत्रकार को हरसम्भव सहयोग करने तथा दोषी शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में पत्रकार बीरेन्द्र कुमार यादव, बसंत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामेश्वर गोप, मंजीत नारायण सिंह, मुकेश कुमार यादव, मोतीचंद प्रसाद, देव कुमार शर्मा, के के सिंह सेंगर, सुनील पंडित, विजय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

रसूलपुर में चली गोली मचा अफरा तफरी

एकमा के तिलकार गांव में आग लगने से चार घर सहित 12 बकरी जलकर राख

राजद नेता सुधांशु रंजन ने दाउदपुर में पत्रकारों को किया सम्मानित