Posts

Showing posts from February, 2023

रसूलपुर चट्टी की सिमरन खातून ने 7 वर्ष की उम्र में नाजिरा कुरआन ए पाक मुकम्मल किया!

Image
रसूलपुर     बाजार के मोहम्मद शकील मंसूरी की 7 वर्ष की बेटी सिमरन खातून ने 16  फरवरी 2023 दिन जुमेरात को नाजिरा कुरआन-ए-पाक मुकम्मल करके अपने गांव का नाम रोशन किया !                                     सिमरन खातून  सिमरन खातून के नाजिरा   कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने पर इसके मां-बाप और इसके घर के सब लोग और गांव के लोग बहुत ज्यादा खुश हैं ! सिमरन खातून ने नाजिरा कुरआन ए पाक रसूलपुर चट्टी के कादरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोबशशिर मिस्बाही के पास मुकम्मल की है रसूलपुर कादरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना   मोबशशिर मिस्बाही के पास रसूलपुर कादरी जामा मस्जिद में 100 छोटे बड़े बच्चे और बच्चियां कुरआन-ए-पाक और दीन-ए-इस्लाम की तालीम हासिल कर रहे हैं

मुजफ्फरपुर में किडनैपिंग के बाद पुलिस आई हरकत में

Image
                         CCTV कैमरे में कैद किडनैपिंग की तस्वीर    बिहार में अपराधियों का तांडव लागतार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,किडनेपिंग की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अहियापुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवती को अगवा करने की घटना का सच कुछ और ही निकला। दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रसाशन की पेट्रोलिंग पर ही सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। यहां, युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पुलिस को बदमाशों की करतूत कैद मिली। लेकिन करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद अब यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला।फिलहाल पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में रख लिया। बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को जब इस घटना की जानका...