Posts

Showing posts from September, 2022

नही चलेगी मुखिया लोगो की मनमानी - वार्ड संघ अध्यक्ष

Image
 नही चलेगी मुखिया लोगो की मनमानी उक्त बातें एकमा वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने कही।बताते चले कि एकमा प्रतिनिधि भवन में 24 सितम्बर को वार्ड सदस्यों की बैठक हुई जिसमें वार्ड सदस्यों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव करने का निर्णय लिया।जिसमे वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र एवं उपाध्यक्ष सुशील कुमार मंटु को चुना गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र ने वार्डो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा सभी वार्डो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूँगा।अगर किसी भी पंचायत के मुखिया द्वारा किसी भी वार्ड सदस्य का अनादर किया जाएगा तो मैं उसके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।अक्सर देखा जाता है कई मुखिया द्वारा नल जल योजना का पैसा हो या नाला बनवाने का पैसा या पंचायत में अन्य योजनाओं का पैसा हो वार्ड को बिन बताए ही पैसा का उठाव कर लिया जाता है।कभी कभी तो वार्ड में आये योजनाओं की जानकारी तक भी वार्ड सदस्यों को नही दी जाती है।लेकिन अब ऐसा नही होगा।सभी पंचायत के मुखिया को वार्ड सदस्य को वार्ड में आये योजनाओं की जानकारी देना होगा अगर ऐसा नही होगा तो...

रसूलपुर में बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच पर एफआईआर

Image
 रसूलपुर :- एकमा प्रखंड बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने सघन छापेमारी की। छापेमारी में यहां पांच लोगों को अपने घरों में चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया। जेई गौतम कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बंशी छपरा एवं अठड़ीला गांव में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में बंशी छपरा गांव निवासी (1)रमेश सिंह पिता लक्ष्मी नारायण सिंह पर 13694 रुपये, (2)रमन सिंह पिता रामयोध्या सिंह पर 14262 रुपये,(3) संजय कुमार सिंह पर 55894 रुपये वही अठड़ीला निवासी(4) राजू साह पिता स्वामीनाथ पर 42418 रुपये (5)विकास साह पिता किशोर साह पर 9014 रुपये का फाइन लगाया गया।इनमें लोगो के घर में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते एवं टोका फंसाकर कर विजली उपयोग करते पकड़ा गया। For The YouTube - https://youtube.com/c/GNEWSNETWORK For the Any enquiry - +91 6207920485 Email- gnewsnetwork13@gmail.com

किसान पुत्र को बिहार पुलिस में चयनित होने पर किया गया सम्मानित

Image
 एकमा प्रखंड के केशरी मठिया स्थित ग्लोबल कम्प्यूटर एकेडमी के संचालक प्रिंस गिरी,संजीव गिरी ,अरविंद राय,विजय राय, परसा पूर्वी के मुखिया पुत्र सोनल गिरी द्वारा किसान सुदामा राय का पुत्र विश्वजीत राय को बिहार पुलिस में चयनित होने पर अंग बस्त्र देकर सम्मनित किया।इस दौरान विश्वजीत राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मन मे दृढ़ निश्चय होने पर आदमी को सफलता अवश्य ही मिलती है।अगर आदमी को एक दो बार मे सफलता नही मिले तो आदमी को निराश नही होना चाहिए उसे लगातार मेहनत करना चाहिए एक न एक दिन उसे सफलता अवश्य ही मिलेगी।मैंने भी कई बार प्रयास किया। कितने जगहों से छटा लेकिन मैंने हार नही मानी लगातार प्रयास करता रहा और अंत मे मुझे सफलता मिली।वही संस्था के संचालक प्रिंस गिरी ने कहा कि विश्वजीत बहुत ही कर्मठ इंसान है।इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है। For The YouTube - https://youtube.com/c/GNEWSNETWORK For the Any enquiry - +91 6207920485 Email- gnewsnetwork13@gmail.com