किसान पुत्र को बिहार पुलिस में चयनित होने पर किया गया सम्मानित
एकमा प्रखंड के केशरी मठिया स्थित ग्लोबल कम्प्यूटर एकेडमी के संचालक प्रिंस गिरी,संजीव गिरी ,अरविंद राय,विजय राय, परसा पूर्वी के मुखिया पुत्र सोनल गिरी द्वारा किसान सुदामा राय का पुत्र विश्वजीत राय को बिहार पुलिस में चयनित होने पर अंग बस्त्र देकर सम्मनित किया।इस दौरान विश्वजीत राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मन मे दृढ़ निश्चय होने पर आदमी को सफलता अवश्य ही मिलती है।अगर आदमी को एक दो बार मे सफलता नही मिले तो आदमी को निराश नही होना चाहिए उसे लगातार मेहनत करना चाहिए एक न एक दिन उसे सफलता अवश्य ही मिलेगी।मैंने भी कई बार प्रयास किया।
कितने जगहों से छटा लेकिन मैंने हार नही मानी लगातार प्रयास करता रहा और अंत मे मुझे सफलता मिली।वही संस्था के संचालक प्रिंस गिरी ने कहा कि विश्वजीत बहुत ही कर्मठ इंसान है।इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है।
For The YouTube -
https://youtube.com/c/GNEWSNETWORK
For the Any enquiry -
+91 6207920485
Email-
gnewsnetwork13@gmail.com

Comments
Post a Comment