नही चलेगी मुखिया लोगो की मनमानी - वार्ड संघ अध्यक्ष

 नही चलेगी मुखिया लोगो की मनमानी उक्त बातें एकमा वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने कही।बताते चले कि एकमा प्रतिनिधि भवन में 24 सितम्बर को वार्ड सदस्यों की बैठक हुई जिसमें वार्ड सदस्यों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव करने का निर्णय लिया।जिसमे वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र एवं उपाध्यक्ष सुशील कुमार मंटु को चुना गया।



अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र ने वार्डो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा सभी वार्डो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूँगा।अगर किसी भी पंचायत के मुखिया द्वारा किसी भी वार्ड सदस्य का अनादर किया जाएगा तो मैं उसके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।अक्सर देखा जाता है कई मुखिया द्वारा नल जल योजना का पैसा हो या नाला बनवाने का पैसा या पंचायत में अन्य योजनाओं का पैसा हो वार्ड को बिन बताए ही पैसा का उठाव कर लिया जाता है।कभी कभी तो वार्ड में आये योजनाओं की जानकारी तक भी वार्ड सदस्यों को नही दी जाती है।लेकिन अब ऐसा नही होगा।सभी पंचायत के मुखिया को वार्ड सदस्य को वार्ड में आये योजनाओं की जानकारी देना होगा अगर ऐसा नही होगा तो हम सभी  एकजुट होकर आंदोलन पर उतर जाएंगे।इस अवसर पर सारण जिला प्रभारी अध्यक्ष अनिल कुमार भी मौजूद थे।


For The YouTube -

https://youtube.com/c/GNEWSNETWORK


For the Any enquiry -

+91 6207920485


Email-

gnewsnetwork13@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

रसूलपुर में चली गोली मचा अफरा तफरी

एकमा के तिलकार गांव में आग लगने से चार घर सहित 12 बकरी जलकर राख

राजद नेता सुधांशु रंजन ने दाउदपुर में पत्रकारों को किया सम्मानित