कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में फस गए 11 लोग बिहार के सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे से बिहार के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भोईगुड़ा में हुई भीषण अगलगी की घटना में बिहार के 11 मजदूर जिंदा जल गए। ये सभी सारण जिले के अमनौर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में ये सभी फंस गए थे। सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों को आग पर काबू करने में तीन घंटा से अधिक समय लग गया. बताया जा रहा है कि कबाड़ गोदाम में रखे फाइबर केबलों में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई। धुआं भर गया। गोदाम की पहली मंजिल पर बने दो कमरे में मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान गोदाम में आग लग गई। मजदूरों के निकलने का रास्ता गोदाम से होकर था। लेकिन मजदूर जब भागने के लिए नीचे उतरे तो गोदाम का शटर बंद था। जिससे इन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला और एक कमरे में 11 मजदूर जिंदा जल गए। कई अन्य जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसमें तीन घंटे से अधिक समय लग गया। इसके बाद एक कमरे से 11 मजदूरों का शव निकाला गया। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. वही मशरक न्यूज बिहार सभी मजदूर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है भगवान सभी आत्मा को शांति प्रदान करें.
For The YouTube -
https://youtube.com/channel/UCE18QK1yASi-BjBamf8S0Ig
For the Any enquiry -
+91 6207920485
Facebook PAGE & GROUP -
G NEWS NETWORK
https://facebook.com/groups/264026941975818/
Email-
gnewsnetwork13@gmail.com

Comments
Post a Comment